news

नमस्कार! यह मंच सभी रचनाकारों के लिए है कोई भी रचनाकार अपनी रचनायें भेज सकते है। editorsampatsharma@gmail.com पर मेल कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मो. 8005609329 सम्पादक सम्पत शर्मा

Monday, August 30, 2021

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए - मधु सिंह 'महक

 जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं 

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए 

जे हि विधि  राखे श्याम

ते हि विधि रहिए

तन -मन में श्याम का वास है कहिए

अंत समय तक कृष्ण नाम जपिए

ये दुनिया ये दारी बड़ी है बिमारी

लोभ मोह त्यागकर ,बांके बिहारी जपिए

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए .  .. 

सखा ये सहोदर है सुदामा के भाग्यशाली

मटकी भी खूब तोड़े झूले क़दम्ब की डाली

आईं हैं शुभ घड़ी श्याम श्याम भजिए

जे हि विधि राखे श्याम ते ही विधि रहिए

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए

कहीं राधा दीवानी भयी

गोकुल की गलियां गयी

प्रेम का सागर है रे चित्चोर कहिए

जे हि विधि राखे श्याम ते हि विधि रहिए

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए

शेषनाग छत्र धरके यमुना को पार करके,

जग के वो पालक बने दीनन के कष्ट हर के,

मिलते कहाँ हैं भगवन अब तुमसे भाई,

रक्षक का नाम दूजा जग में है केशव नन्द भजिए,

जे हि विधि राखे श्याम ते हि विधि रहिए

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए

मोहिनी मूरत तेरी बड़ी ही सुहानी

देख के रूप तेरे प्रभु कट जाए जिंदगानी,

मीरा की भक्ति  मीरा के भजनों में रहिए

राधा का श्याम, तो कभी मीरा का कहिए,

जे हि विधि राखे श्याम ते हि विधि रहिए

राधेश्याम राधेश्याम राधेश्याम भजिए

राधे राधे 

अदनी-सी क़लमकारा

मधु सिंह 'महक

No comments:

Post a Comment

अंतर्मन की बातें-डॉ. महावीर प्रसाद जोशी

  *अंतर्मन की बातें* मचाये धड़कनें जब शोर। रुलाये तड़पनें घनघोर।। विकल्प मोबाइल मुलाकातों का। सिलसिला अंतर्मन की बातों का।।        जब मन का ...