मथुरा में छाई है बहार जी बधाई होवै।
प्रभु ने लिया है अवतार जी बधाई होवै।।
बृजवासी सारी खुशियांँ मनावैं ।
अब तो मिटेगा अत्याचार जी बधाई होवै।।
गोकुल में छाई है बहार जी बधाई होवै।
जमुना पार आधी रतिया।
आए मित्र के द्वार जी बधाई होवै।
कष्ट मिटेंगे खुशियांँ होंगी।
होगी जय जयकार जी बधाई होवै।
ब्रज में छाई है बहार जी बधाई होवै।
भारत में छाई है बहार जी बधाई होवै।
जय श्री कृष्ण
अनुराग बाला पाराशर
No comments:
Post a Comment